फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर ने युवक के खाते से निकाले 49 हजार

Wed, 08 Feb 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 पिपरी कोतवाली के भीखपुर मेड़वारा गांव के एक युवक के खाते से शातिर ने 49 हजार रुपये पार कर दिया। सोमवार को युवक रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंचा तो इसकी जानकारी उसको हुई। एटीएम को लॉक कराते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस अज्ञात शातिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन


    पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भीखपुर मेड़वारा गांव निवासी अजीत सिंह ने बताया कि उसने कादिलाबाद बीओबी में बचत खाता खोल रखा है। उसके बैंक खाते से साइबर क्राइम के शातिरों ने तीन बार में 49 हजार रुपये निकाल लिया। खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी युवक को सोमवार को हुई। जब वह बैंक रुपया निकालने पहुंचा तो उसे पता चला कि खाते से मोटी रकम निकाली जा चुकी है। बचत खाते से रुपया निकाले जाने की जानकारी होते ही युवक के होश उड़ गए। शाखा प्रबंधक से शिकायत करते हुए बैंक खाता और एटीएम लॉक कराने के  बाद वह सीधे पिपरी कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच साइबर सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें