फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से अगवा कर मासूम के साथ दुष्कर्म

Wed, 14 Nov 2018 01:02 AM IST
kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक मासूम को मंगलवार दोपहर पड़ोसी युवक ने घर से अगवा कर लिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। पर, आरोपी पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार दोपहर उसकी आठ साल की बेटी घर पर अकेली सो रही थी। परिवार के सभी सदस्य धान काटने खेत गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया। नशीला पदार्थ सुंघाकर उसने बच्ची को अगवा कर लिया। गांव से बाहर जंगल की ओर ले जाकर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अचेत अवस्था में मासूम को वहीं छोड़कर फरार हो गया। कुछ देर बाद जंगल की ओर गए लोगों ने बच्ची की हालत देखी तो परेशान हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों से मासूम ने आपबीती बताई। जानकारी पाकर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने पीड़िता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इधर, घटना के बारे में पता चलते ही हरकत में आई पूरामुफ्ती पुलिस ने आरोपी के घर सहित अन्य कई ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें