फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने अधेड़ को पीटकर किया घायल

Tue, 17 May 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में सोमवार की सुबह पिपरी के चायल गांव में पड़ोसी ने अधेड़ को पीटकर घायल कर दिया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी झड़प हो गई थी। अधेड़ को पिटता देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अधेड़ को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बे का रहने वाला संतलाल किसान है। पड़ोसी से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार की सुबह वह घर के सामने अकेले बैठा था। इसी दौरान पड़ोसी पहुंचा और उससे भिड़ गया। दोनों के बीच जमकर नोकझाेंक होने लगी। इसी दौरान पड़ोसी ने हाथ में ले रखे डंडे से अधेड़ को पीटकर अधमरा कर दिया। अधेड़ को पिटता देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने बीच-बचाव करते हुए कि अधेड़ की जान बचाई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट की घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है।

 पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के समीप रविवार की रात मुसाफिरों ने टेंपो चालक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। किराए को लेकर मुसाफिर युवकों और चालक से तीखी झड़प हुई थी। अन्य लोगों के बीच-बचाव करने पर हमलावर युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी चालक को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराते हुए पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बे का रहने वाला बंटा जोगी टेंपो चालक है। रविवार की रात मनौरी से सवारी लेकर चायल आ रहा था। मोहम्मदपुर गांव के समीप टेंपो में बैठे दो युवक उतरने के बाद बिना किराया जाने लगे। इस पर उसने किराया मांगा तो उससे भिड़ गए। तीखी तकरार के बाद युवकों ने टेंपो चालक को बेरहमी से पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। मारपीट देख मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध किया तो हमलावर कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थाने पहुंचे भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित चालक की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ पुरामुफ्ती राकेश सरोज ने बताया कि किराए की बात को लेकर मारपीट हुई है। युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें