फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पशुआें के साथ तीन तस्कर पकड़े गए

Mon, 25 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी पुलिस ने रविवार रात छोटा लाला का पुरवा गांव के समीप से करीब दो गाय और चार बैल के साथ तीन पशु तस्करों को धरदबोचा है। तस्कर वध के लिए गैर प्रांत भेजने के लिए जानवरों को बाग में इकट्ठा कर रहे थे। फिलहाल बरामद पशुओं को किसानों को दे दिया गया है। पुलिस ने तस्करों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


दोआबा में प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही हैह। छापेमारी, धरपकड़ के बाद भी पशु तस्कर मनमानी पर आमादा हैं। रविवार रात पिपरी थाना क्षेत्र के छोटा लाला का पुरवा गांव के समीप बाग में जानवरों को वध के लिए गैर प्रांत भेजने के लिए पशुतस्कर इकट्ठा कर रहे थे। तभी इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। थानेदार ने सिपाहियों के साथ बाग में दबिश दी।

पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे। सिपाहियों ने पीछा करके तीन पशु तस्करों को धरदबोचा। पशु तस्करों में ननकऊ पासी, विवेक पासी निवासी अहलादपुर और कल्लू खान निवासी असरौली हैं। इन तस्करों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जेल भेज दिया है। वही बरामद जानवरों को स्थानीय किसानों की सुपुर्दगी में दिया गया है। एसओ ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि तीनों तस्कर अरसे से जानवरों को आसपास के गांववालों से खरीदकर वध के लिए दूसरे राज्यों में भेजने का कारोबार करते रहे हैं। बता दें कि कौशाम्बी में पशु तस्करी का कारोबार बरसों से चल रहा है। आए दिन जानवरों की बरामदगी इसका उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें