फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बीडीसी सदस्य का दिनदहाड़े अपहरण

Mon, 25 Jan 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कुछ दबंग खेत में मवेशी चरा रही महिला बीडीसी सदस्य को दिनदहाड़े वाहन में डालकर ले गए। महिला के विकलांग पति ने बसपा नेताओं के साथ एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई तो एसपी ने थानाध्यक्ष को तत्काल दोषियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज घटना रविवार दोपहर जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में हुई। आरोप है कि दबंग सत्तारूढ़ दल से जुड़े हैं। रामपुर गांव के मूलचंद्र ने सोमवार को बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा व अन्य बसपा नेताओं के साथ एसपी से मुलाकात की।

मूलचंद्र ने एसपी को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि उसकी पत्नी मलुदिया क्षेत्र पंचायत सदस्य है। रविवार दोपहर वह खेत में मवेशी चरा रही थी।

इसी बीच गांव का दबंग अपने कई साथियों के साथ उसकी पत्नी को गाड़ी में डाल कर ले गया। गांव के कई लोगों ने यह देखा। सूचना देने के बावजूद जसपुरा थानाध्यक्ष ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


मूलचंद्र समेत बसपा नेताओं ने एसपी से महिला को बरामद कर सत्तारूढ़ दल से जुड़े दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य ब्लाकों मेें भी बीडीसी सदस्यों को धमकाया जा रहा है।

इसमें पुलिस   सत्तारूढ़ दल के लोगों की मदद कर रही है। उधर, जसपुरा थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

थानाध्यक्ष के मुताबिक गांव के एक व्यक्ति ने सोमवार दोपहर उन्हें सूचना दी कि बीडीसी सदस्य मलुदिया घर आ रही है। थानाध्यक्ष ने सूचना देने वाले का नाम नहीं बताया।

कहा कि महिला के लौटने पर उसके बयान के आधार पर कार्रवाई होगी। एसपी से मिलने वाले बसपा नेताओं में पूर्व डीडीसी सदस्य जयराम सिंह, दीपक सिंह गौर, दुर्गेश तिवारी, प्रेमनारायण पांडेय, राज किशोर सिंह, सुनील सिंह, गंगा प्रसाद आदि हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें