फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब के आशियाने पर दबंग का कब्जा

Mon, 06 Jul 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी इलाके के पाराहसनपुर गांव में दबंगों ने गरीब के आशियाने पर कब्जा कर लिया। जानकारी होने पर गृहस्वामिनी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। जान बचाकर छिपते-छिपाते महिला करारी थाने पहुंची और नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मकान पर कब्जे से पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है।
विज्ञापन


मंझनपुर तहसील के पाराहसनपुर गांव की रहने वाली सरोज देवी पत्नी गुलाम ने बताया कि वह निर्धन गरीब परिवार की रहने वाली है। साल भर पहले उसे रहने के लिए इमदाद में इंदिरा आवास मिला था। जिसे वह बनवा तो लिया पर रहने से वंचित है। आवास बनने के बाद गांव के दबंग जमीन का अपना बताते हुए कब्जा कर लिया। इंदिरा आवास में कब्जे की जानकारी होने पर वह विरोध करने पहुंची तो हमलावरों ने मकान खुद का बताते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। किसी तरह पीड़िता जान बचाकर घर पहुंची। शाम मजदूरी का लौटे घर वालों ने उसने मकान पर कब्जे की जानकारी दी। गांव में हुई पंचायत के बाद भी आरोपी मकान से कब्जा हटाने को राजी नहीं हुए। शनिवार को गृहस्वामिनी करारी पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मकान कब्जे को लेकर कहासुनी हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उधर आशियाने पर कब्जा किए जाने से भुक्तभोगी परिवार डरा-सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें