फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में समा गया किशोर

Mon, 06 Jul 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
साथियों के साथ शनिवार शाम गंगा नहाने फतेहपुर घाट गए पुरामुफ्ती गांव के एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। उसके गंगा में समाने के बाद साथी चुपचाप घर लौट आए और घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। देर रात तक किशोर के घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे। रविवार सुबह उसके साथियों से पूछताछ की तो लोगों को  घटना की जानकारी हुई। किशोर के नदी में डूबने की खबर सुन घरवालों के होश उड़ गए। परिजनों के साथ पुलिस ने भी गंगाघाट पहुंचकर शव की खोजबीन की। घंटों की मशक्कत के बाद शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती गांव का रहने वाला शिवम (13) पुत्र रंजीत पटेल कक्षा सात का छात्र था। शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद वह गांव के तीन अन्य लड़कों के साथ फतेहपुर गंगाघाट नहाने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। किशोर को नदी में डूबते देख साथ रहे लड़के वहां से भाग निकले। इन लड़कों ने डर के कारण इसकी जानकारी भी किसी को नहीं दी। जब देर शाम तक शिवम घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे। सुबह भी परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। घरवालों को जब यह जानकारी मिली कि गांव के कुछ लड़कों के साथ वह गंगा नहाने गया था उन लोगों ने इन लड़कों से पूछताछ की। परिजनों के कड़ाई से पूछताछ करने पर इन लड़कों ने शिवम के नदी में डूबने की बात बता दी। यह सुनते ही घर में कोहराम मच गया। गांववाले भी स्तब्ध रह गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर स्थानीय गोताखोरों को लेकर पुलिस नदी पहुंची। घंटों की खोजबीन के बाद गोताखोर शिवम की लाश नदी से निकाल सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें