फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने सगे भाइयों को पीटकर किया अधमरा

Thu, 14 Jan 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में पानी लगाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार की दोपहर पिपरी के मकनपुर गांव में दबंगों ने सगे भाईयों को पीटकर अधमरा कर दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी रामेन्द्र बृहस्पतिवार की दोपहर सरकारी नलकूप से खेत की सिचाई करने के लिए गया था। इसी दौरान पड़ोसी पहुंचा और जबरन पानी अपने खेत में लगा लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झड़प हो गई। थोडी देर बाद पड़ोसी साथियों के साथ पहुंचा और खेत पर मौजूद सगे भाई रामेन्द्र, राजेन्द्र और अमरेन्द्र को पीटकर अधमरा कर दिया।

युवकों को पिटता देख आस-पास खेतों में मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने भुक्तभोगी रामेन्द्र की तहरीर पर चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मारपीट की घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें