फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकी विवाहिता, हालत नाजुक

Thu, 14 Jan 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर विवाहिता ने फंदे से लटककर खुदकुशी का प्रयास किया। चीखें सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों के पहुंचने से विवाहिता की जान बच गई। नाजुक दशा में उसे एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर विवाहिता ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुरमोड़ गांव निवासी रोशन लाल किसान है। तीन साल पहले बीमारी से उसकी पहली बीबी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी। इधर, बृहस्पतिवार को वह मकर संक्राति पर गंगा स्नान करने के लिए गया था। घर में रही उसकी पत्नी वंदना देवी (30) दोपहर कमरे के चुल्ले में रस्सी डालकर फंदे से लटक गई। विवाहिता की चीखें सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। वंदना को फंदे से लटकता देख लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने प्रयास आनन-फानन में उसे नीचे उतारा।

 सांसें चलती देख घटना की जानकारी युवक को देते हुए लोगों ने विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। विवाहिता का इलाज इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। चर्चा है कि पति और परिजनों से अनबन के बाद विवाहिता ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें