फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता पर बरपा दहेज लोभियों का कहर

Thu, 17 Dec 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर में ब्याही गई कौशाम्बी की युवती को दहेज के लिए ससुरालवालों ने पीटकर घर से भगा दिया है। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उससे तीन लाख रुपये मायके से मांगकर लाने के लिए प्रताड़ित करते रहे हैं। बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के गौरा (भरवारी) की रहने वाली रिया देवी पुत्री विनोद कुमार केसरवानी की शादी दो साल पहले राजस्थान के जयपुर निवासी प्रियांशु अग्रवाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के महीनेभर बाद से ही ससुराल के लोग तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उसने पैसों के लिए परेशान किए जाने की जानकारी मायकेवालों को दी।

मायकेवालों ने ससुराल के लोगों से बातचीत करके अपनी समस्या बताई। इतना ही नहीं दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने को लेकर बिरादरी की पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल के लोग दहेज की जिद पर अड़े रहे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 15 दिन पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पीटने के बाद घर से भगा दिया गया। किसी तरह जयपुर से अपने गांव पहुंची विवाहिता ने घर आकर मायकेवालों को घटना की जानकारी दी। बेटी की हालत देख परिजन सन्न रह गए। मायकेवालों ने इसके बाद भी ससुरालवालों की मान-मनौव्वल का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार को पिता के साथ कोखराज थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोखराज पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, ननद और दो देवरों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि मामला दूसरे राज्य से संबंधित है। मुकदमा जांच के लिए उस राज्य से संबधित जिला पुलिस और संबंधित थाने को स्थानांतरित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें