फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूरतगंज में पूर्व जिपं सदस्य के घर लूटपाट

Wed, 16 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार रात कस्बे की रहने वाली पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंदिरा गुप्ता के घर जमकर लूटपाट की। बुजुर्ग दंपती को तमंचे के दम पर बंधक बनाकर बदमाश 60 हजार नगद, गहने, कपड़े आदि लाखों का सामान ले भागे। मौका-मुआयने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। इस सनसनीखेज घटना से कस्बे में दहशत है।
विज्ञापन


मूरतगंज कस्बे की रहने वाली इंदिरा गुप्ता लंबे समय से भाजपा से जुड़ी रही हैं। वे पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी थीं। कस्बे में उनका दो मकान है। पुराने मकान में वह अपने पति राधेश्याम के साथ रहती हैं। जबकि दूसरे मकान में बेटे, बहू अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की रात इंदिरा और उनके पति कमरे में सो रहे थे। रात करीब 2 बजे नकाबपोश 4 युवक उनके घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती को बंधक बना लिया। घर की चाभी छीन ली। संदूक, आलमारी का ताला तोड़कर जमकर लूटपाट की।

करीब आधे घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग निकले, तो दोनों ने शोर मचाया। चीख-पुकार पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर बहू-बेटे और परिवार के अन्य सदस्य भागकर आए। मूरतगंज चौकी पुलिस पहुंची। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस घंटों बदमाशों की तलाश में भटकती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं भुक्तभोगी के मुताबिक बदमाश घर में रखा 60 हजार रुपये कैश, सोने की 4 अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमका, करीब एक किलोग्राम चांदी के गहने, कपड़े, बर्तन और कीमती सामान उठा ले गए। पुलिस ने उनके बेटे प्रदीप चंद्र की तहरीर पर लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें