नेवादा। जमीन के नीचे से सोना निकालने का झांसा देकर सरायअकिल क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पभोषा के युवक 15 हजार रूपये ऐंठ लिया। विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शनिवार को सरायअकिल पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
पश्चिम शरीरा कोतवाली क्षेत्र के पभोषा गांव के रहने वाले हरेन्द्र कुमार गुप्ता का कहना है कि सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के दिया उपरहार गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके मकान के भीतर जमीन में सोना गड़े होने का झांसा दिया था। पीड़ित ने बताया कि सोना निकालने के लिए 15 हजार रुपये मांगे गए थे। डील के मुताबिक उसने पैसा भी दे दिया था।आरोप है कि मकान की खुदाई कराई गई। पर सोना नहीं निकला।
सोना दिवार में खिसकने की बात कहकर टालमटोल किया गया। सोना नहीं मिलने पर भुक्तभोगी ने अपने पैसों की मांग की। पर वापस करने के बजाय पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई है। भुक्तभोगी ने शनिवार को सरायअकिल पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। एसओ विपिन त्रिवेदी का कहना है कि चौकी इंचाज कनैली को मामले की जांच दी गई है। तहकीकात के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।