फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को भगा ले जाने से तनाव

Sun, 01 Nov 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की ओर गई किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने को लेकर  कौशाम्बी के एक गांव में रविवार की सुबह बड़ा बवाल होते-होते बच गया। रात भर  खोजबीन के बाद भी किशोरी के नहीं मिलने से भड़के पीड़ित परिवार और  ग्रामीणों ने आरोपी के घर हमले की कोशिश की। लाठी-डंडे लेकर जुटे ग्रामीणों को देख गांव में दहशत फैल गई। बड़े-बुुजुर्गों ने समझाने-बुझाने के साथ  पुलिस को बुला लिया। तनातनी के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस किशोरी और उसे भगा ले जाने वाले युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शनिवार शाम करीब 5 बजे खेत की ओर गई थी। तभी से वह संदिग्धदशा में लापता हो गई। देर शाम तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुटे। सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। इसी दौरान घरवालृों को कहीं से भनक लगी कि गांव का ऐनुल पुत्र नफीस अहमद किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। दूसरे संप्रदाय के युवक की इस हरकत की भनक लगते ही परिजनों के होश उड़ गए।

रात भर पीड़ित परिवार और उनके पक्षवाले ग्रामीण लापता किशोरी और उसे भगा ले जाने वाले युवक की तलाश करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। पूरी रात खोजने के बाद सुबह गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। तमतमाए लोग लाठी-डंडा लेकर आरोपी युवक के घर पर चढ़ गए। लाठी-डंडे लेकर गांववालों के जुटने पर गांव में सनसनी मच गई। हालांकि बड़े-बुजुर्गों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की साथ ही घटना की जानकारी कौशाम्बी पुलिस को भी दे दी। इसकी भनक लगते ही पुलिस गांव पहुंच गई। लोगों को समझा-बुझाकर एसओ ने शांत कराया। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसओ ने बताया कि लापता किशोरी और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें