फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने बाद दर्ज हुई मारपीट की रिपोर्ट

Wed, 21 Oct 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के भीखपुर मेड़वारा गांव में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने चार महीने बाद रिपोर्ट दर्ज की है। अदालत के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट में गांव के ही 4 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। पिपरी थाना क्षेत्र के भीखपुर मेड़वारा गांव निवासी इरसाद ने बताया कि पड़ोसी से उसका जमीन कब्जे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में 13 जून की शाम पड़ोसी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसके घर पर हमला कर दिया था। घर में घुसकर तोड़फोड़ के साथ लाठी-डंडों से पूरे परिवार की पिटाई की थी।
विज्ञापन


 चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर जान बची। इस मामले में नामजद तहरीर देने के बाद भी पिपरी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। थाने और पुलिस अफसर के दफ्तरों का चक्कर लगाने के बाद भी जब रिपोर्ट नहीं लिखी गई, तो भुक्तभोगी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। मंगलवार को अदालत के आदेश पर पिपरी पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ मारपीट करने की एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी को दबिश भी दी, लेकिन सभी फरार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें