फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने मां-बेटी को पीटकर किया अधमरा

Fri, 02 Oct 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार शाम दबंगों ने पड़ोसन के घर उत्पात मचाया। बाइक से मुर्गी के मरने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने मां-बेटी को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


करारी कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले की रहने वाली रसूलन बीबी पति की मौत के बाद बेटी मुन्नी बीबी के साथ घर में रहती हैं। बताया कि जीविका के लिए वह मुर्गी पाल रखी हैं। बृहस्पतिवार शाम पड़ोस के रहने वाले एक युवक की बाइक से उसकी मुर्गी मर गई। जानकारी होने पर वह विरोध करने पहुंची तो पड़ोसियों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। घर में तोड़-फोड़ करते हुए मां-बेटी की बेरहमी से पिटाई करते हुए मरणासन्न कर दिया। वहीं मां-बेटी की चीख सुन परिवार के साथ मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें