फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दरिंदगी की कोशिश

Tue, 22 Sep 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा इलाके में सोमवार शाम खेत गई एक किशोरी के साथ मनचले युवक ने दरिंदगी का प्रयास किया। इसी बीच लड़की ने शोर मचा दिया। इस पर खेत में मौजूद गांव के लोग घटनास्थल की ओर भागे। ग्रामीणों को देख आरोपी युुवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम पीड़िता के पिता की तहरीर पर चरवा पुलिस एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी सोमवार शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा गांव का एक युवक उसे अकेली देख अरहर के खेत में उठा ले गया। इसके बाद मुंह दबाकर दुराचार का प्रयास करने लगा। दरिंदे के चंगुल में फंसी किशोरी किसी तरह आबरू बचाते हुए चिल्लाने लगी। इस पर आस-पास खेतों में मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।

 ग्रामीणों को आते देख युवक पीड़िता को कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। किशोरी रोते हुए घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। युवक की करतूत सुन परिजनों के होश उड़ गए। देर शाम किशोरी को लेकर थाने पहुंचे पिता ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। एसओ चरवा ने बताया कि युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। पुलिस आरोप की जांच और मनचले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें