फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार ने ही लूट ली युवती की आबरू

Sat, 05 Sep 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पइंसा इलाके में रिश्तेदार ने युवती को उसके घर में ही हवस का शिकार बना डाला। युवक साल भर से युवती के घर में रहकर पढ़ाई करता था। युवक की हरकत की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने युवक पर शादी का प्रस्ताव रखा तो उसके परिजन मुकर गए। इस पर शुक्रवार शाम थाने पहुंचे पीड़िता के पिता ने युवक के खिलाफ दुराचार की एफआईआर दर्ज करा दी। एसओ ने बताया कि मामला प्रेम संबंधों का प्रतीत हो रहा है। फिर भी पुलिस घटना की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की आबरू शुक्रवार दोपहर रिश्तेदार ने ही लूट ली। पीड़िता ने बताया कि दोपहर घर-परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान अकेली देख घर में रहकर पढ़ाई कर रहे रिश्तेदार युवक ने उसे हवस का शिकार बना डाला। दरिंदगी के बाद युवक भाग निकला। घर लौटे परिजनों को युवती ने आपबीती बताई। रिश्तेदार की करतूत सुन परिजनों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है युवती के परिजनों ने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवक के साथ उसके घर वाले भी मुकर गए। इस पर पीड़ित युवती को लेकर परिजन थाने पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दरिंदगी करने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ योगेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद जब युवक के परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए तो एफआईआर दर्ज करा दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें