फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंझनपुर और पिपरी में किशोरी से दुराचार का प्रयास

Sat, 05 Sep 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय समेत पिपरी इलाके में शुक्रवार शाम मनचले युवकों ने किशोरियों के साथ दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। देर शाम पीड़ित परिवार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है। मंझनपुर कस्बे की रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार दोपहर पड़ोसी के घर से लौट रही थी। इसी दौरान सुनसान गली में पहले से घात लगाकर बैठा युवक उसे दबोच कर जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। युवक की हरकत देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। जबरदस्ती में नाकाम युवक किशोरी को धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


इसी तरह पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार शाम खेत की ओर गई थी। जैसे ही वह खेत के नजदीक पहुंची तभी वहां पर घात लगाए बैठा युवक उसे दबोच कर अरहर के खेत में उठा ले गया और जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। युवक की दरिंदगी देख किशोरी खुद की अस्मत बचाते हुए शोर मचाने लगी। किशोरी के शोर मचाने पर युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। 24 घंटे के भीतर दो किशोरियों के साथ युवकों ने छेड़खानी की। पीड़िताओं की तहरीर पर मनचले युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें