फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह किशोरी को अगवा करने की कोशिश

Sat, 05 Sep 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी इलाके में शुक्रवार की शाम खेत गई किशोरी का सरेराह कार सवार युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर दरिंदों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। ग्रामीणों को देख युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। देर रात पुलिस ने पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार की शाम खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे कार सवार युवक उसे अकेली देख रोक लिया। और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए कार में बैठाने के लिए खींचने लगे। युवकों की दरिंदगी देख किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इससे युवकों को भागना पड़ा। अगवा करने में नाकाम युवकों ने किशोरी के कपड़े फाड़ डाले। युवकों के चंगुल से छूटी किशोरी अस्त-व्यस्त कपड़ों में घर पहुंची और आपबीती घर वालों को बताई।

बेटी की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ छेड़खानी और अगवा करने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, युवकों की हरकत के बाद से पीड़ित परिवार डरा सहमा है। एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें