फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने अधेड़ को फावड़ा मार किया लहूलुहान

Thu, 03 Sep 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के चित्तापुर गांव में बुधवार की शाम सगे भाई ने अधेड़ को फावड़ा मार लहूलुहान कर दिया। संपत्ति बटवारे को लेकर दोनों के बीच तीखी झड़प हुई थी। अधेड़ को खून से लथपथ देख हमलावर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के पत्नी की तहरीर पर हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के चित्तापुर गांव निवासी रामसिंह का भाई के संपत्ति बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम इसी अदावत को लेकर दोनों भिड़ गए। तीखी झड़प के दौरान युवक ने पास में पड़े फावड़े से अधेड के सिर पर प्रहार झोक दिया। फावड़ा लगते ही अधेड़ खून से लथपथ हो गया। खून-खराबा देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। हमले के बाद युवक मौके से भाग निकला। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल अधेड़ को आनन-फानन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम पुलिस ने घायल की पत्नी मिंता देवी की तहरीर पर हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन के साथ हमलावर की तलाश कर रही है। घटना के बाद से हमलावर घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें