फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान खंगाल ले गए चोर

Thu, 27 Aug 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के महेवामहरुफपुर गांव में बुधवार रात बेखौफ चोर किराने की दुकान खंगाल ले गए। सेंधमारी कर दुकान में घुसे चोरों ने नगदी समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी भुक्तभोगी को सुबह जगने के बाद हुई। दुकान से नगदी और सामान गायब देख दुकानदार के होश उड़ गए। घटना की तहरीर दुकानदार ने पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के महेवा महरुफपुर गांव निवासी इंदल लाल ने घर की एक कोठरी में किराने की दुकान खोल रखी है। बताया कि बुधवार रात वह दुकान बंद करने के बाद परिवार के साथ छत पर सो रहा था। रात दुकान के पीछे से नकब काटकर घुसे चोरों ने दुकान में रखे पांच हजार रुपये नगद समेत घी, तेल, बेसन, चीनी, मसाला आदि करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह जगने के बाद हुई। दुकान में बिखरे सामान देख परिजनों के होश उड़ गए। पड़ोसी की दुकान में चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पहुंचे दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। उधर, एसओ कोखराज ने ऐसी किसी घटना और शिकायत की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें