फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास को पीटने वाली निर्दयी बहू पर केस

Thu, 27 Aug 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
घर वालों की गैरमौजूदगी में सास की पिटाई करने वाली मंझनपुर की एक निर्दयी बहू के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि यह मुकदमा पति की ही तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया है। एसओ का कहना है कि जांच के बाद विवाहिता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मंझनपुर के चकनगर मोहल्ला निवासी झल्लर चौरसिया ने बताया कि घर पर उसके साथ उसकी मां भी रहती है। वह बहुत बीमार और लाचार है। उसका आरोप है कि जब वह बाहर चला जाता है तो पत्नी उसकी मां की पिटाई करती है। यही नहीं अपनी करतूत छिपाने के लिए उसे बिस्तर से गिराकर जख्मी कर देती है ताकि ऐसा प्रतीत हो कि चोट उसके पीटने से नहीं बल्कि बिस्तर से गिरने से आई है। वह ऐसा आए दिन करती है। पूछने पर कहती कि जब वह काम में लग जाती है तो बिस्तर से गिरकर जख्मी हो जाती हैं। पत्नी की बातों पर उसे यकीन नहीं हुआ। उसने हकीकत जानने के लिए एक सीसीटीवी कैमरा लगा दिया।

उसमें उसके द्वारा बूढ़ी मां पर ढाया जाने वाला जुल्म कैद हो गया। झल्लर का तो यहां तक कहना है कि इसकी शिकायत उसने पत्नी के मायके वालों तक से की। उन लोगों ने भी उसे बूढ़ी मां पर जुल्म ढाने से मना किया। मगर वह कुछ सुनने को तैयार नहीं हुई। बस उसकी यही रट थी कि वह कुछ नहीं करती बल्कि वह गिरकर चोटिल हो जाती हैं। बृहस्पतिवार  को झल्लर ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। एसओ राजेश सिंह का कहना है कि विवाहिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें