फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस रुपये के लिए साथी का फोड़ दिया सिर

Mon, 10 Aug 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
उधार दिए पैसों में 10 रुपये कम देने को लेकर हुई कहासुनी के दौरान एक युवक ने अपने ही दोस्त को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पिटाई से घायल की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव के मैकूलाल पुत्र महंगू लाल ने बताया कि तीन महीने पहले उसने गांव के ही अपने एक साथी को दो सौ रुपये उधार दिया था। शनिवार को मांगने पर उसने 190 रुपये वापस कर दिया था। रविवार की सुबह मैकू बकाया 10 रुपये मांगने दोस्त के घर पहुंच गया।
विज्ञापन


दूसरे ही दिन 10 रुपये का तगादा लेकर आने से वह आग बबूला हो गया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। नोक-झोंक के दौरान ही तैश में आए युवक ने मैकूलाल की पिटाई कर दी। डंडे से प्रहार करके उसका सिर फोड़ दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। मारपीट होती देख दौड़े गांववालों ने बीच बचाव किया। उधर, ग्रामीणों के आने पर हमलावर धमकी देते हुए चला गया। वहीं खून से लथपथ मैकूलाल पुरामुफ्ती थाने पहुंचा और मारपीट की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने हमलावर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें