फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के खाते से शातिर ने उड़ाए 90 हजार

Mon, 10 Aug 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को बैंककर्मी होने का झांसा देकर एक शातिर बदमाश ने सेवकूपुर गांव के एक किसान के खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिया। खाते से पैसे निकाले जाने का मोबाइल पर मैसेज देख किसान और उसके परिवारवालों के होश उड़ गए। भुक्तभोगी की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने अत्रात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके  मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंझनपर कोतवाली क्षेत्र के सेवकूपुर गांव का शिवमूरत किसान है। उसने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसके  मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया था। उसने खुद को एसबीआई का कर्मी बताते हुए एटीएम कार्ड लॉक होने की जानकारी दी। इसके बाद उससे एटीएम का नंबर और पासवर्ड नंबर आदि पूछ लिया। इस फोन के करीब दो घंटे बाद ही उसके मोबाइल पर चार बार  में 90 हजार रुपये खाते से निकाले जाने का मैसेज आया। मोबाइल पर पैसे निकाले जाने का मैसेज पढ़ते ही किसान और उसके घरवालों के होश उड़ गए।

 शिवमूरत तत्काल भागकर एसबीआई की मंझनपुर शाखा पहुंचा और  घटना की जानकारी देते हुए खाते और एटीएम कार्ड से लेन-देन बंद कराया। बैंक में छानबीन कराने के बाद भुक्तभोगी किसान ने मंझनपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को  तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात शातिर बदमाश के खिलाफ धोखाधड़ी करके खाते से पैसा निकालने की एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें कि कौशाम्बी में इस तरह की घटनाए रोज का किस्सा हो चुकी हैं। बदमाश फोन करके खुद को बैंककर्मी बताकर एटीएम नंबर आदि पूछ करके लगातार इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं। इसके बाद भी कौशाम्बी लोग सजग नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें