फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के गोदाम में मिली सरकारी अनाज

Thu, 26 Mar 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। सरायअकिल स्थित व्यापारी के गोदाम में मिले अनाज को एसडीएम ने कालाबाजारी की आशंका में सीज कर दिया। माना जा रहा है कि गोदाम में करीब 20 लाख रुपये का सरकारी खाद्यान्न रखा हुआ था। एसडीएम ने बताया कि आशंका के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। डीएम को रिपोर्ट दी गई है। आपूर्ति विभाग के अफसर आकर खाद्यान्न की जांच करेंगे, तभी सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन


सरायअकिल कस्बे के पटेल चौराहे से पुरखास बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर गल्ला व्यापारी विनोद अग्रहरि की गोदाम है। बताया जाता है कि शाम यह ट्रक से खाद्यान्न उतारा जा रहा था। तभी किसी ने एसडीएम को सूचना दी कि यहां सरकारी सप्लाई का खाद्यान्न कालाबाजारी करके लाया गया है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम चायल रजनीश मिश्र, सरायअकिल कोतवाली की फोर्स लेकर गोदाम में पहुंच गए। उन्होंने गल्ला व्यापारी से पूछताछ की। साथ ही जांच के बाद गोदाम को सीज कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक गोदाम के अंदर सरकारी सप्लाई का ही भारी मात्रा में खाद्यान्न अफसरों को मिला है। अनुमान है कि इस खाद्यान्न की कीमत करीब 20 लाख रुपये के आसपास होगी। एसडीएम की खाद्य गोदाम में दबिश से पूरे बाजार में सनसनी मच गई। अन्य गल्ला व्यापारियों में भी अफरा-तफरी रही। उधर, एसडीएम ने बताया कि व्यापारी के निजी गोदाम में सरकारी खाद्यान्न लाए जाने की सूचना मिली थी। आशंका के आधार पर गोदाम को सीज करके जिलाधिकारी को रिपोर्ट दे दी गई है। अब आपूर्ति विभाग के अफसर आकर इसकी तहकीकात करेंगे, तभी पता चलेगा कि गोदाम में मौजूद खाद्यान्न की सच्चाई क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें