फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने तमंचे से खुद को मारी गोली

Fri, 12 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरामुफ्ती के फरीदपुर चकताजपुर गांव के 17 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार की शाम खुद को तमंचे से गोली मार ली। सिर में गोली लगने से किशोर की हालत गंभीर हो गई। नाजुक दशा में घरवाले उसे लेकर एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद गए। जहां उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा है।


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फरीदपुर चकताजपुर गांव निवासी शमीम अहमद किसान है। शुक्रवार को उसका 17 वर्षीय बेटा नौशाद अहमद दोपहर में कहीं चला गया था। देर शाम घर लौटा, तो घरवालों ने बेवजह घूमने पर उससे पूछताछ की। उसे फटकार लगाई। बताया जाता है कि पिता की फटकार से क्षुब्ध होकर वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। फायर की आवाज सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजन चीखते-चिल्लाते कमरे की ओर दौड़े। भीतर का मंजर देख परिजनों की चीखें निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में भीतर नौशाद खून से लथपथ पड़ा था। गोली उसके सिर में लगी थी। वहीं पास में तमंचा भी था। खून से लथपथ बेटे को तड़पते देख घरवाले रोने चिल्लाने लगे। चीख-पुकार पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। घटना सुनते ही गांववाले भी सन्न रह गए। परिजन किशोर को लेकर नजदीकी अस्पताल भागे। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे एसआरएन हास्पिटल रेफर कर दिया। परिजन लेकर इलाहाबाद गए। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें