फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की जान के दुश्मन बना पति

Fri, 12 Feb 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र के भिखनापुर गांव की विवाहिता की जान का दुश्मन खुद उसका पति बना है। दो साल पहले उसने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। ससुराल लौटकर आने पर जहर खिलाकर जान ले लेने की धमकी दी जाती है। मामले में शिकायत के बाद भी इलाकाई पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बृहस्पतिवार को विवाहिता ने एसपी से शिकायत की।


कोखराज थाना क्षेत्र के भिखनापुर गांव में ब्याही गई धनपतिया पत्नी कल्लू ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। दो साल पहले उसके पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके में रह रही है। तीनों बच्चे भी पति ने अपने पास रखे हैं। वह उनसे भी कभी मिलने नहीं देता है। वह बच्चों से मिलने के लिए कई बार ससुराल जाने की कोशिश की, लेकिन पति उसे घर आने पर जहर खिलाकर मार डालने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मानें तो पति की इस ज्यादती की कई बार उसने कोखराज थाने में शिकायत की, लेकिन इलाकाई पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने महिला परिवार परामर्श प्रभारी को प्रकरण की जांच करके पति-पत्नी के विवाद का निस्तारण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें