सैनी कोतवाली के कानेमई गांव के समीप सोमवार की सुबह हरा पेड़ काट रहे तीन व्यक्तियों को अजुहा चौकी पुलिस ने धरदबोचा। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। अजुहा चौकी प्रभारी को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि कानेमई गांव के समीप स्थित बाग में महुआ के हरे पेड़ की कटाई की जा रही है।
हरे पेड़ काटे जाने की सूचना लगते ही चौकी प्रभारी संजय गुप्ता सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही पेड़ काट रहे लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सिपाहियों ने दौड़ाकर तीन लोगों को धरदबोचा। पकड़े गए लोगों में कैथनबाग गांव निवासी हरिश्चंद्र, लल्लू और बहुआ गांव निवासी अकील अहमद हैं। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ सैनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेज दिया है।