फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने उड़ाए जेवरात

Mon, 08 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित रिठिया गांव में रविवार की रात चोरी की घटना का अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है।
विज्ञापन

रिठिया निवासी राम सुंदर के घर में चोर रात को छत पर चढ़ गए। वह जीने के रास्ते आंगन में पहुंचे और कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखी आलमारी और बॉक्स की कुंडी को छटकाकर उसके अंदर रखा सामान चुरा ले गए।
सुबह रामसुंदर की बहू निशा ने कमरे में रखी आलमारी और बॉक्स को खुला देखा तो सन्न रह गई। उन्होंने उसकी जानकारी अपने ससुर को दी। रामसुंदर ने बताया घर पर वह और उनकी बहू और दो बच्चे रहते हैं।
विज्ञापन

उनका बेटा नंदू रविवार की सुबह बाहर चला गया था। घर पर बहू और दो छोटे बच्चे थे। चोरों ने एक मंगलसूत्र, एक बिंदिया, चांदी की करधन के साथ साथ पीतल के बर्तन पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नगर केडी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित की ओर से अभी कोई तहरीर नही दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें