फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी का बंद मकान खंगाल ले गए चोर

Wed, 03 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के फकीराबाद चौराहे पर स्थित फौजी के बंद मकान को चोर खंगाल ले गए। दीवार फांदकर घुसे चोरों ने बर्तन, कपड़े, रसोई गैस सिलेंडर समेत हजारों का सामान पार कर दिया। फौजी की बेटी की तहरीर पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। चौराहे पर मकान में हुई चोरी की घटना से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन



सरायअकिल थाना क्षेत्र के बहुगरा गांव निवासी शिवचरन विश्वकर्मा फौजी हैं। वह परिवार समेत दिल्ली में रहते हैं। सरायअकिल कस्बे के फकीराबाद चौराहे पर ही उन्होंने मकान बना रखा है। छुट्टी के दौरान वह मकान में रहते हैं। बाकी दिनों में मकान बंद रहता है। कई महीने से बंद मकान देखने के लिए बुधवार की सुबह उनकी बेटी रेनू निवासी पुरामुफ्ती आई थी। वह अंदर गई तो भीतर रखा बर्तन, कपड़ा, रसोई गैस सिलेंडर के अलावा कमरों में लगा तीन सीलिंग फैन, दो टेबुल फैन आदि सामान गायब था। यह देख उसके होश उड़ गए।


उसने बंद मकान में हुई चोरी की जानकारी आसपास के लोगों को दी। घर में चोरी होने की भनक लगते ही मोहल्ले के लोग जुट गए। कस्बे के लोगों ने चोरी की जानकारी पुलिस को भी दी। सूचना पर आई सरायअकिल पुलिस ने मौका मुआयना किया। फौजी की बेटी रेनू से तहरीर लेकर पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है। रेनू ने बताया कि तीन महीने पहले भी ताला तोड़कर चोरों ने इसी तरह से उसके मकान में चोरी की थी। तब भी तहरीर दी गई थी, लेकिन सरायअकिल पुलिस अब तक चोरों का पता नहीं लगा सकी है। वहीं कस्बे में हुई चोरी की इस घटना से लोगों में दहशत है। कस्बाइयों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त नहीं होने के कारण ही बार-बार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। एसओ पीके यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें