फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरए गांव में किसान के घर चोरी

Fri, 29 Jan 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेखौफ चोरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार की रात कौशाम्बी के गौरए गांव में चोरों ने एक किसान का घर खंगाल डाला।  बंद मकान में दीवार फांदकर घुसे चोर पैसे, गहने, कपड़े, बर्तन समेत हजारों रुपये का सामान उठा लए गए। रिपोर्ट दर्ज करके कौशाम्बी पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। घटना से पूरे गांव में दहशत है।


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गौरए गांव निवासी गनेश प्रसाद किसान हैं। बृहस्पतिवार को वह पत्नी, बच्चों के साथ डीहापर गांव अपनी ससुराल शादी समारोह में शामिल होने गया थे। रात में दीवार फांदकर घर में घुसे चोर 3 हजार रुपये, चांदी के गहने, बर्तन, कपड़े आदि लगभग 50-60 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह जब वह शादी से लौटकर घर आए तो कमरे, संदूक के ताले टूटे, कीमती सामान गायब देख उसके होश उड़ गए। घर में चोरी होने की भनक लगते ही गांववालों की भीड़ जमा हो गई। भुक्तभोगी की सूचना पर आई कौशाम्बी पुलिस ने मौका मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने गृहस्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं गांव में हुई चोरी की घटना से गांववालों के भी होश उड़ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त नहीं होती है। चोरी की घटनाओं का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाती है। इसके कारण ही चोर बेखौफ बने हैं। यही कारण है कि रोजाना किसी न किसी गांव में चोरी की घटनाएं हो रही है। पुलिस सिर्फ रिपोर्ट दर्ज करने तक ही सिमटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें