फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में चित्रूकट के बागवान की मौत

Mon, 11 May 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
हजियापुर गांव के समीप आम की बाग की रखवाली करने वाले चित्रकूट के बागवान सरवर (22) की सोमवार को संदिग्धदशा में मौत हो गई। बाग के समीप स्थित एक बंद मकान में उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। मकान के सभी सदस्य परिवार की एक लड़की की शादी में शामिल होने अपने पैतृक गांव गए थे। शव पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन



चित्रकूट जिले के खदेहामऊ गांव का रहने वाला सरवर अली (25) पुत्र स्व. अनवर अहमद बागवान था। उसका परिवार आम का कारोबारी है। बाग खरीददकर आम की बिक्री करता है। पिता की मौत के बाद भी सरवर इसी धंधे में लगा रहा। इन दिनों वह कौशाम्बी के हजियापुर गांव के समीप आम की बाग ले रखी है। इसी बाग में वह झोपड़ी बनाकर बूढी मां और भाई-बहन के साथ रहता था। सोमवार की सुबह से ही वह गायब था।


उसकी खोजबीन में जुटे परिजनों ने बाग के समीप बंद एक मकान में झांककर देखा, तो उसमें उसकी लाश फंदे से लटकती दिखी। इससे घर-परिवार में कोहराम मच गया। बंद मकान में युवक की फंदे से लाश लटकने की भनक लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कौशाम्बी कोतवाली पुलिस भी आई। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बागवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गांववालों में घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें