फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने दुर्गापुर के युवक को बनाया शिकार

Wed, 06 May 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर से लौट रहे दुर्गापुर गांव के युवक रामचंद्र को नशीला बिस्किट खिलाकर जहरखुरानों ने लूट लिया। दस हजार रुपये और गले से सोने की चेन उतारकर बदमाश बस से उतर गए। बस चालक ने सोमवार रात बेहोशी हालत में युवक को पिंडरा चौराहे पर उतार दिया था। उसे घरवालों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



करारी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी रामचंद्र पुत्र रग्घू ने बताया कि सोमवार को वह किसी काम से कानपुर गया था। लौटते समय कुछ देर के लिए वह फतेहपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर भी गया था। वहां से लौटने के बाद कानपुर से सरायअकिल के लिए चलने वाली रोडवेज पर सवार हो गया। रामचंद्र की मानें तो फतेहपुर से ही उसके साथ बस में चार लोग सवार हुए थे। इनमें से एक व्यक्ति रामचंद्र के बगल की सीट पर ही बैठा था। बताया कि कुछ देर बातचीत के बाद उस युवक ने बिस्किट खाने के लिए दिया। बिस्किट खाने के बाद उसे कुछ याद नहीं है। होश में आने पर वह खुद को अस्पताल में पाया।


 उसकी जेब से 10 हजार रुपये और गले में पहनी सोने की चेन भी गायब थी। बताया जाता है कि रात में बस चालक ने उसे अचेत अवस्था में करारी क्षेत्र के पिंडरा चौराहे पर उतार दिया था। आसपास के लोगों ने युवक को सड़क किनारे पड़ा देखा तो सन्न रह गए। लोगों को रामचंद्र की जेब में डायरी मिली। उसमें लिखे नंबर पर फोन करके परिजनों को मामले की जानकारी दी। देर रात परिवार के लोग आए और उसकी हालत देख घबरा गए। परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत सुधरने पर उसे घर लेकर चले गए। मामले में एसओ करारी धनंजय वर्मा ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें