फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से नगदी बाइक और मोबाइल छीना

Wed, 29 Apr 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठगोविंदपुर गांव के पास सोमवार की रात साढ़े आठ बजे बाइक सवार बदमाश तमंचे से भयभीत कर एक युवक से दस हजार रुपये, उसकी बाइक और मोबाइल छीन ले गए। डरा युवक किसी तरह से अपने मामा के घर पहुंचकर जानकारी दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पीड़ित घनश्याम यादव पुत्र वैरागी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अलउवा गांव का निवासी है। मठगोविंदपुर गांव निवासी और प्राथमिक विद्यालय संघ के जिलाध्यक्ष श्रीपत यादव उसके मामा हैं। सोमवार की शाम घनश्याम कोई आवश्यक कार्य पड़ने पर दस हजार रुपये लेने के लिए अपने ननिहाल आया था।

रात करीब आठ बजे वह यहां से अपनेे घर जाने के लिए निकला। करीब आधे घंटे बाद घनश्याम जैसे ही मठगोविंदपुर गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर स्थित जंगल के समीप पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवर टेक किया और तमंचा लहराते हुए घनश्याम से उसकी बाइक रोकने का इशारा किया। भयभीत घनश्याम ने अपनी बाइक रोक दी।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश उसके जेब की तलाशी लेकर रुपये, मोबाइल और बाइक लेकर फरार हो गए। घनश्याम अपने नाना के घर पहुंचा और आपबीती बताई। रात को ही पुलिस को सूचना दे दिया गया। थानाध्यक्ष कप्तानगंज एसएन वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें