फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरवा में पड़ोसन से दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 14 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा इलाके में सोमवार शाम दुराचार में नाकाम पड़ोसी ने विवाहिता को पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर पर गांववालों को आता देखकर  वह धमकी देते हुए भाग निकला। मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को घरवालों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। पड़ोसी युवक की हरकत से दोनों परिवारों के बीच तनातनी है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने बताया कि सोमवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के सदस्य गेहूं की फसल की कटाई के लिए खेत में थे। इसी बीच पड़ोस का एक युवक बहाने से उसके घर आ गया। उसे अकेली देख दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर युवक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर आए। इससे पहले ही आरोपी उसे जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकला।

वहीं घटना की खबर मिलने परिजन घर आए। पीड़िता ने आपबीती सुनाई। घटना सुनकर घरवाले सन्न रह गए। पिटाई से घायल विवाहिता को घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की तहरीर चरवा कोतवाली पुलिस को दी। चरवा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें