फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर कातिलाना हमला

Thu, 12 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरामुफ्ती क्षेत्र के मलाक मोहिद्दीनपुर गांव के प्रधान पप्पू सिंह पर रात जानलेवा हमला किया गया। आधी रात उनके घर पहुंचे सशस्त्र हमलावरों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें मारने की कोशिश की। नाकाम रहने पर हमलावरों ने उनके पूरे मकान पर गोलियां बरसाई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका हिल गया। मौके पर पुलिस के आने की आहट पर हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने महगांव के पांच नामजद और करीब दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है प्रधान का आरोप है कि गंवई राजनीति की अदावत में उनके ऊपर यह हमला किया गया है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मलाक मोहिउद्दीनपुर गांव के रहने वाले पप्पू सिंह पुत्र नन्हू सिंह प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे वह घर में ही थे। तभी दर्जनभर सशस्त्र लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने घर के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की। दरवाजा नहीं टूटने पर हमलावरों ने हवा में दर्जनों राउंड गोलियां दागी। आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव दहल गया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों की रूह कांप गई। प्रधान के साथ ही अनहोनी की आशंका से सहमे लोगों ने घटना की जानकारी पुरामुफ्ती पुलिस को दी। साथ ही खुद भी गांववाले चीख-पुकार मचाते हुए प्रधान के घर की ओर जुटने लगे।

 उधर, पुलिस की जीप और ग्रामीणों को आते देख हमलावर प्रधान को जानलेवा धमकियां देते हुए भाग निकले। रात में ही पुलिस ने मौका मुआयना किया। साथ ही हमलावरों की खोजबीन की, लेकिन कोई नहीं मिला। ग्राम प्रधान का आरोप है बृहस्पतिवार की सुबह भी हमलावरों ने घर पर चढ़कर उन्हें जानलेवा धमकी दी। भुक्तभोगी ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने महगांव गांव के पांच नामजद और करीब दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पुरामुफ्ती रामेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रधानी की रंजिश में प्रधान के घर के हमला किए जाने की चर्चा है। पुलिस घटना की तफ्तीश के साथ हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें