फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरी जीवनसाथी के साथ नहीं रहेगी विवाहिता

Thu, 03 Mar 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जुए में जीवनसंगिनी को दांव पर लगाकर हार जाने वाले पति के साथ विवाहिता अब कोई रिश्ता नहीं रखेगी। बुधवार की रात हुई पंचायत में उसने दुधमुंही बच्ची को सास की गोद में देते हुए पति और उस परिवार से हमेशा-हमेशा के लिए सारे रिश्ते तोड़ने का एलान कर दिया। मायकेवालों ने शादी में हुआ सारा खर्च वापस मांगा है। वहीं जुए में पत्नी को हारने के इस सनसनीखेज मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस बृहस्पतिवार को विवाहिता का बयान दर्ज करने को परेशान रही। चायल चौकी प्रभारी और सीओ के स्टेनो दो बार उसके मायके गए, लेकिन विवाहिता घर में नहीं मिली। सीओ ने बताया कि बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 3 साल पहले पुरामुफ्ती क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। मजदूरी करने वाला युवक जुआ खेलने का लती है। हफ्तेभर पहले जुआ खेलने के दौरान युवक ने अपनी पत्नी को दांव पर लगाकर हार गया। हारने के बाद वह पत्नी को जीतने वाले जुआरी के हवाले करने पर अमादा था। पति की बदनीयती भांपकर विवाहिता मायके चली गई। उसने घरवालों के साथ पुलिस को पति की सारी करतूत बताई। मायकेवाले और ससुरालवालों के बीच बुधवार की रात पंचायत हुई। इस दौरान विवाहिता ने 3 महीने की अपनी दुधमुंही बच्ची को सास की गोद में देते हुए पति और ससुराल से सभी रिश्ते हमेशा के लिए तोड़ने का एलान कर दिया। उसने साफ कहा कि इस पति के साथ उसकी आबरू सुरक्षित नहीं है।

मायकेवालों ने भी इस परिवार से कोई ताल्लुक नहीं रखने की बात कहते हुए शादी में खर्च हुई रकम वापस मांगी है। वहीं पत्नी को जुआ में हारने की इस सनसनीखेज घटना की तफ्तीश में पुलिस जुटी है। सीओ चायल रामभवन यादव ने बताया कि चायल चौकी प्रभारी और स्टेनो दो बार विवाहिता का बयान लेने उसके मायके गए थे, लेकिन विवाहिता घर में नहीं मिली। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें