फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से लूट, गाड़ी छोड़ भागे लुटेरे

Thu, 03 Mar 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। हाथरस जंक्शन में एक पेट्रोल पंप पर पांच कार सवार लुटेरे लूट के बाद भाग निकले। सेल्समैन ने उनका कार से पीछा करने की कोशिश की। देर तक पीछा करने के बाद हड़बड़ी में लुटेरे कार को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने लुटेरों की हाथरस नंबर की स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि पेट्रोल पंप मालिक ने अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। पेट्रोल पंप के सेल्समैन प्रमोद कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपियों ने उन्हें तीन सौ रुपये का डीजल डालने को कहा। डीजल पड़वाने के बाद आरोपियों ने सेल्समैन के हाथ में लगे डेढ़ हजार रुपये छीन लिए और तेजी से कार दौड़ा दी। प्रमोद ने बिना देर किए पेट्रोल पंप पर खड़ी जीप से लुटेराें का पीछा शुरू कर दिया। मेंडू के पास मिरगामई से पहले जीप ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। हालांकि इसका फायदा यह हुआ कि लुटेरे रास्ता भटक गए और एक बंद रास्ते की ओर चले गए। आगे रास्ता न होने पर उन्हें कार छोड़कर भागना पड़ा। एसओ सुधीर कुमार का कहना है कि इस मामले में उन्हें कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर ही वह आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें