फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामियां बदमाशों की तलाश में सर्च आपरेशन

Sun, 28 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फरार चल रहे इनामियां बदमाशों और अपराधियों की तलाश में शनिवार को पुलिस ने जिलेभर में सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों को पांच इनामियां बदमाशों को दबोचने में सफलता मिली। हत्थे चढ़े इन बदमाशों की गिरफ्तारी पर ढाई-ढाई हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था।


पुलिस शातिर बदमाशों की धरपकड़ में हमेशा से फिसड्डी रही है। इसके कारण शातिरों की गिरफ्तारी को अधिकारी इनाम घोषित करते हैं। वर्ष 2016 में अब तक 19 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया जा चुका है। इधर, पुलिस महानिरीक्षक ने इन इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी को सर्च अभियान चलाने का हुक्म एसपी को दिया है। आईजी जोन के निर्देश पर शनिवार को कौशाम्बी पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया। इसके लिए बनाई गई टीमों ने रातभर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने तारिक उर्फ बोकारी निवासी हटवा, महेश उपाध्याय निवासी उस्मानपुर बिगहरा सरायअकिल, ज्ञानसिंह और अदान सिंह निवासी शेरपुर पिपरी, इरशाद निवासी हटवा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात चले अभियान के दौरान पकडे़ गए पांचों शातिर बदमाशों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इधर, इनामियां बदमाशों की तैयार की गई फेहरिस्त में पुलिस के लिए सिरदर्द बने बहारउद्दीन और गिरीश मिश्र आदि भी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि इन सभी इनामिया बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीनों सर्किल के सीओ के नेतृत्व में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन



तो बहार और गिरीश तक पहुंचेगी खाकी
मंझनपुर(ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के घोसियाना गांव के रहने वाला कुख्यात बदमाश बहारउद्दीन ने दस्यु सरगना हफीज उल्ला की मौत के बाद से गैंग की कमान अपने हाथ में ले ली है। हालांकि यह अलग बात है कि करीब 5 साल से उसकी कौशाम्बी में गतिविधियां लगभग सिफर बनी है। फिर भी उसकी गिरफ्तारी कौशाम्बी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। इधर, जब पुलिस ने इनामियां बदमाशों की धरपकड़ को अभियान चलाया तो लोगों में चर्चा है कि क्या पुलिस उसे दबोच सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें