फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब मेरी बेटी को वापस दिला दो

Fri, 26 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा इलाके का एक अधेड़ लापता बेटी की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहा है। आरोप है कि उसकी बेटी को दो दिन पहले पड़ोसी के घर आया रिश्तेदार युवक प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। नामजद शिकायत के बाद पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर शुक्रवार को उसने एसपी से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी एक स्कूल में नौंवी की छात्रा है। स्कूल में बोर्ड परीक्षा होने के कारण इन दिनों छुट्टी है। 24 फरवरी की सुबह वह खेत की ओर गई थी, तभी से लापता है। बेटी के देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग खोजबीन में जुटे। इस दौरान पता चला कि पड़ोसी के घर आए रिश्तेदार युवक के साथ वह जाते हुए दिखी थी। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग सन्न रह गए। सारा दिन पूरा परिवार दोनों की तलाश में लगा रहा। सुराग नहीं लगने पर दूसरे दिन भुक्तभोगी पिता ने घटना की नामजद तहरीर चरवा थाने में दी। आरोप है कि पुलिस ने उसे डांटकर थाने से भगा दिया।

इलाकाई पुलिस की इस मनमानी से परेशान अधेड़ ने शुक्रवार को मंझनपुर आकर घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उसने बेटी को युवक के चंगुल से छुड़ाकर वापस दिलाने की गुहार लगाई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ चरवा को किशोरी को बरामद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन












विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें