फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी में दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Wed, 24 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने सोमवार रात करारी में एक दुकान से के शटर का ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपये और लगभग दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए। पुलिस भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


करारी के आजाद नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद शरीफ पुत्र मोहम्मद सिद्दीक की मोहल्ले में चाय, नाश्ता और किराने की दुकान है। रोज की तरह सोमवार रात भी करीब 10 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। रात में उसकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर 40 हजार रुपये के अलावा सिगरेट, गुटखा, बर्तन समेत करीब दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को सुबह हुई।

 लोगों ने जानकारी दुकानदार को दी। दुकान का सारा सामान और नगदी गायब देख दुकानदार सन्न रह गया। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने भुक्तभोगी दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कस्बे के लोगों ने बताया कि छह महीने के भीतर कस्बे में यह 10 वीं घटना है। इनमें से अब तक एक भी चोरी की घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें