फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजुहा बाजार में बरपा चोरों का कहर

Fri, 19 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
द्वाबा में बेखौफ चोरों का गिरोह लगातार मकान-दुकान खंगाल रहा है। सैनी कोतवाली के अजुहा बाजार में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने मोबाइल की तीन दुकानों का ताला तोड़ नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदारों को सुबह हुई। बाजार में चोरी की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। 


सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा बाजार निवासी मनोज कुमार पुत्र दिनेश कुमार का हाईवे किनारे मकान है। घर के एक कमरे में उसने मोबाइल शाप खोल रखा है। बृहस्पतिवार की रात बेखौफ चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखा 10 हजार रुपया, मोबाइल समेत करीब सवा लाख रुपये का रिचार्ज कूपन समेट ले गए। यहां के बाद चोरों ने रमेश पुत्र छोटेलाल की मोबाइल शाप का ताला तोड़ते हुए लैपटाप, 12 मोबाइल, तीन हजार रुपये, रिचार्ज कूपन समेत डेढ़ लाख का सामान पार कर दिया। इसके बाद चोर राजू का मोबाइल शाप खंगाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से चोरों ने पांच हजार रुपये नगदी, लैपटाप, दो मोबाइल, रिचार्ज कूपन के साथ करीब दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। एक ही रात बाजार में तीन मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात से अफरा-तफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद दुकानदारों से तहरीर लेकर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। कस्बे में हुई चोरी की वारदात से व्यापारी सहमे हुए है। लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें