कसया। एनएच -28 पर स्थित हेतिमपुर के समीप शुक्रवार की सुबह एक मजदूर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थानाक्षेत्र के गांव भैंसहा नौका टोला के रहने वाले चंद्रबली के पुत्र सुरेंद्र शर्मा शुक्रवार की सुबह एनएच-28 के किनारे गिट्टी उतारने के लिए सड़क पार कर रहे थे कि अचानक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
जिसकी वजह वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे गिर पडे़। अगल-बगल रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे कि दम तोड़ दिया। एसओ ओपी राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।