फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटकर किया अधमरा

Wed, 17 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरवा थाना क्षेत्र के धमसेढ़ा गांव में मंगलवार की शाम दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटकर अधमरा कर दिया। जमीनी विवाद को लेकर शाम दोनों के बीच तीखी झड़प हुई थी। मारपीट देख मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।


चरवा थाना क्षेत्र के धमसेढ़ा गांव निवासी वीरन यादव का पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है। बताया कि इसी रंजिश में मंगलवार की शाम पड़ोसी उसके बेटे पप्पू से भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीखी झड़प के बाद पड़ोसियों ने उसकी पिटाई कर दी। बेटे को पिटता देख वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो हमलावरों ने पिता-पुत्र दोनों को पीटकर अधमरा कर दिया। मारपीट देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हे। पड़ोसी की पिटाई के बाद से भुक्तभोगी डरा-सहमा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें