फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत

Sun, 14 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हाईवे पर कोखराज के ककोढ़ा गांव के समीप रविवार की दोपहर सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहने के कारण वह बाजारों और गांवों में मांग कर गुजारा करती थी।

हादसे में हुई महिला की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक रेजमा गांव की रहने वाली गोगा देवी (55) पत्नी अकबर की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। बताया जा रहा है इस कारण वह गांव और बाजारों में लोगों घर पहुंच जो भी मिलता उसी से पेट भर लेती थी। प्रत्यक्ष्यदर्शियों की मानें तो रविवार की दोपहर वह ककोढ़ा गांव के समीप हाईवे किनारे खड़ी थी। इसी दौरान उसे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद घटना की जानकरी मृतका के परिजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई महिला की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें