फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा ही निकला कातिल

Sun, 14 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में चार दिन पहले हीमपुर थाने के गांव खेड़ा अजीजपुर के सौपाल सिंह की गोली मारकर हत्या करके गांव कड़ापुर की नहर के पुल के पास शव उसके बेटे ने एक रिश्तेदार के साथ डाला था। पिता के जमीन बेचने से तंग आकर बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार बेटे ने मर्डर का खुलासा किया। फरार रिश्तेदार की पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी राममोहन सिंह के मुताबिक हीमपुर थाने के गांव खेड़ा अजीजपुर निवासी 50 साल के सौपाल सिंह  की नौ फरवरी को गोली मारकर हत्या करके शव हल्दौर थाने के गांव कड़ापुर की नहर के पुल के पास डाला दिया था। मृतक के भाई बलवंत सिंह ने मर्डर की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मर्डर के खुलासे में लगी थी। जांच के दौरान हल्दौर पुलिस को गांव खेड़ा के जंगल में सरकारी नल के पास मृतक सौपाल की बाइक की चाबी, कुछ शराब  के खाली पव्वे, बोतल मिली थी। नल के पास काफी दूर तक खून फैला था। एसपी सिटी ने बताया कि सौपाल शराब पीने का आदी था। साथियों पर भी शराब पिलाने को खर्चा करता था। दो बार सौपाल अपनी 12 बीघा जमीन गिरवी रख चुका था।

सौपाल का पुत्र छेमेंद्र कुमार व अन्य परिजन सौपाल की इन हरकतों से बेहद परेशान थे। सौपाल के पिता नीला सिंह का देहांत हो चुका है। पिता की जमीन भी सौपाल के नाम आने वाली थी। पिता की जमीन वह बेचने की फिराक में था। बेटा छेमेंद्र ने सोचा कि पिता ने अगर जमीन बेच दी तो वह लोग सड़क पर आ जाएंगे। छेमेंद्र ने अपने दूर के एक रिश्तेदार हीमपुर थाने के गांव मुकरपुर गदाई निवासी कुलदीप उर्फ भूरे के साथ मिलकर पिता के मर्डर का प्लान बनाया।
विज्ञापन


मर्डर के लिए एक तमंचे का इंतजाम किया। नौ फरवरी की रात कुलदीप, सौपाल सिंह को घर से बुलाकर लाया और जंगल ले गया। दोनों ने शराब पीना शुरू कर दिया। छेमेंद्र कुमार भी वहां पहुंच गया। दोनों ने जमीन पर सौपाल को गिराकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को बाइक पर रखकर दोनों कड़ापुर के पास नहर के पुल पर डाल आए। पुलिस ने छेमेंद्र को दबोचकर मर्डर का खुलासा किया है। पुलिस ने छेमेंद्र की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस कुलदीप की तलाश में जुटी है।

कॉल डिटेल और चाबी से खुला  राज
 एसपी सिटी राममोहन सिंह व सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा के मुताबिक छेमेंद्र की बाइक की चाबी व उसके मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस कातिल तक पहुंच पाई। मौके पर पुलिस को छेमेंद्र की बाइक की चाबी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छेमेंद्र के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो छेमेंद्र की कई बार कुलदीप से मर्डर से पहले व बाद में बात  होती पाई गई । कुलदीप अपराधी प्रवृति का है। पुलिस ने छेमेंद्र को दबोचकर पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें