पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बुधवार की शाम से लापता है। घरवालों के मुताबिक वह 10 फरवरी की शाम करीब 6 बजे खेत की ओर गई थी। तभी से गायब है।
काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे। रातभर उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं लगा। कई दिनों तक घर के लोग उसे खोजते रहे। रविवार को पीड़ित पिता ने बेटी के गायब होने की तहरीर पश्चिमशरीरा थाने में दी। इसमें उसने गांव के ही एक युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके दोनों की खोजबीन शुरू कर दी है।