फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगीर का घर खंगाल ले गए चोर

Sat, 13 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में बेखौफ चोरों का गिरोह रोजाना दुकान-मकान खंगाल रहा है। शुक्रवार की रात पिपरी के डीहा चायल मोहल्ले के रहने वाले राजगीर का मकान चोर खंगाल ले गए। दीवार फांदकर राजगीर के घर से चोर नगदी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान ले भागे। भुक्तभोगी की सूचना पर आई पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश में जुटी है।


पिपरी थाना क्षेत्र के डीहा चायल मोहल्ले का रहने वाला प्रकाश चंद्र राजगीर है। शुक्रवार रात दीवार फांदकर चोर उसके घर में घुस गए। कमरे में घुसकर संदूक, आलमारी का ताला तोड़कर चोर 10 हजार रुपये, गहने, बर्तन, कपड़े समेत करीब एक लाख रुपये का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह जागने पर हुई। कमरे का टूटा ताला और बिखरा सामान देख घरवालों के होश उड़ गए। पड़ोसी के घर चोरी होने की खबर लगते ही गांववालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका मुआयना करने के साथ ही पुलिस ने भुक्तभोगी परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही धरपकड़ के साथ घटना का खुलासा किए जाने का प्रयास है। वहीं, रात में हुई घटना से गांववालों में दहशत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें