फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरी बहनों से दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 20 Feb 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी में घर-बाहर कहीं भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसी ही एक घटना को बृहस्पतिवार को कोखराज इलाके में हुई। जहां स्कूल जा रही चचेरी बहनों को दबोचकर गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्राओं के साथ चीखने-चिल्लाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो युवतियां स्थानीय एक इंटर कालेज में 11वीं क्लास की की छात्रा हैं। दोनों चचेरी बहनें भी हैं। इन किशोरियों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह दोनों स्कूल जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही दो युवक ने उन्हें रोक लिया।

इन युवकों ने खेत की ओर खींचकर उनसे दुराचार की कोशिश की। युवकों की हरकतें देख दोनों छात्राएं चीखने-चिल्लाने लगी। इनकी चीखें सुनकर आस-पास के खेतों में मौजूद लोग दौड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख दोनों युवकों ने छात्राओं की पिटाई की। फिर धमकी देते हुए भाग निकले। युवकों के चंगुल से छूटी छात्राएं रोते हुए सीधे घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


छात्राओं की बातें सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। आरोपी युवकों के यहां उलाहना देने के साथ ही पीड़ित छात्राओं को लेकर परिवार के लोग कोखराज कोतवाली गए। पीड़ित छात्राओं के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों कि खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, शोहदों की हरकत से छात्राएं सहमी हुई हैं। मामले में एसओ कोखराज जेपी यादव ने मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी युवकों की धरपकड़ का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें