पुरवा हवा के झोके से मौसम सर्द हो गया है। सर्द हवाएं कातिल बनती जा रही है। शुक्रवार की रात सिराथू के उसरा चमंधा गांव में ठंड लगने से अधेड़ किसान की मौत हो गई। रात वह खेत से घर लौटा था। अचानक तबियत बिगड़ती देख घर वाले जब तक उपचार करते सांसें थम चुकी थी। देर शाम परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार कर दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सिराथू तहसील क्षेत्र के उसरा चमंधा गांव निवासी बनवारी लाल (55) पुत्र राम भजन किसान था। शुक्रवार की शाम वह खेत की ओर गया था। देर शाम वह घर लौटा तो अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। अधेड़ की हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग जब तक उसका इलाज शुरू करते अधेड़ की सांसें थम चुकी थी। बता दें कि बीते दिनों से पुरवा हवा के साथ मौसम सर्द हो गया है। दिन भर चल रही सर्द हवाएं कातिल बनती जा रही हैं। परिजनों ने घटना की जानकारी हलका लेखपाल को देते हुए शनिवार की दोपहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। ठंड लगने से हुई अधेड़ किसान की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।